इसे भी पढ़े :-35,000 रूपए में उपलब्ध बेस्ट स्मार्टफोन (Best smartphone under 35000)

क्या है Active और Passive Noise Cancellation ?

Earbuds को इस्तेमाल करते वक़्त आपके वातावरण में जो अवांछित आवाज़ें होती है, Active Noise Cancellation उन्हीं आवाज़ों को खत्म करता है जिससे बात करते या म्युज़िक सुनते समय आपको किसी प्रकार की बाहरी आवाज़ से कोई बाधा या परेशानी नहीं होती। इसके अलावा इसमें Passive Noise Cancellation फीचर भी मिलता है, जो किसी इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग नही करता है, बल्कि इसमें बाहरी शोर को कम करने के लिए Earbuds पर एक Foam या अन्य मटेरियल की बड का उपयोग किया जाता है। यह कान को पूरी तरह से ढक कर अच्छी तरह से कवर कर लेता है, जिससे बाहरी शोर कम हो जाता है। यहाँ हम आपको 5 बेस्ट TWS Earbuds के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 5000 तक होने के साथ फीचर्स की भरमार है।

JBL Tune 130NC

JBL Tune 130NC एक बजट फ्रेंडली TWS बड्स है, जिसमें आपको Active Noise Cancellation फीचर मिलेगा। यह Earbuds 10mm ड्राइवर्स से लैस है। 130NC में आपको टच कंट्रोल की सुविधा मिलेगी, जिसकी मदद से आप म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल, वॉल्यूम एडजस्ट, कॉल्स उठाना और रिजेक्ट करने जैसे काम कर पाएंगे। Earbuds में आपको 40 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है, वहीँ ANC फ़ीचर के साथ बैटरी बैकअप 32 घंटों का हो जाता है। इन बड्स को IPX4 सर्टिफिकेट प्राप्त है जिसका अर्थ यह हुआ कि JBL Tune 130NC वाटरप्रूफ Earbuds है। मोबाइल App के साथ भी Buds को कनेक्ट करने में कोई समस्या नहीं आती। App में आपको Customization के भी अच्छे विकल्प मिल जाते हैं।
JBL Tune 130NC Earbuds की कीमत की बात करे तो यह आपको 4,499 रूपये में मिल जायेंगे।

OPPO Enco Buds Air 2 Pro

OPPO Enco Air 2 Pro में आपको एक अच्छी बिल्ड क्वालिटी मिलती है। इसमें आपको 12.4mm डायनामिक ड्राइवर्स मिलता है, जो 20Hz से 20000Hz की फ्रीक्वेंसी रेंज ऑफर करते हैं। इस डिवाइस में AI (एआई) बेस्ड Noise Cancellation सपोर्ट को इनेबल करने के लिए डुअल माइक्रोफोन्स दिए गए हैं। इयरबड्स में आपको टच कंट्रोल मिलेंगे और इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.2 सपोर्ट है। इनमें Active Noise Cancellation के साथ AI आधारित एनवायरमेंटल नॉइज़ कैंसलेशन (Environmental noise cancellation) का सपोर्ट भी दिया गया है, जो कॉल के दौरान अच्छीऑडियो क्वालिटी देता है। इन Earbuds को आप Hey Melody App के जरिए Customize कर सकते है। OPPO Enco Buds Air 2 Pro को IP54 सर्टिफिकेशन प्राप्त है, आपके Earbuds पानी और धूल दोनों से सुरक्षित रहेंगे। साथ ही इसमें आपको 28 घंटे का अच्छा बैटरी बैकअप भी मिल जाता है। इसकी कीमत की बात करें तो, यह 3,499 रूपये में उपलब्ध हैं। इसे भी पढ़े :-Nothing ear (1) earbuds 27 जून को होंगे भारत में लॉन्च; कंपनी ने की कीमत की घोषणा

OnePlus Buds Z2

OnePlus Buds Z2 में आपको 11mm डायनामिक ड्राइवर्स मिलता है। इसके ही साथ इसमें Bass Boot, Dynamic Stereo, Dolby Atmos, Panoramic Sound आदि फ़ीचरों की भरमार है। 38 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ यह इयरबड्स आपको एक अच्छा अनुभव देंगे। 10 मिनट के चार्ज पर आप इसे कम से कम 5 घंटे तक इस्तेमाल कर पाएंगे। OnePlus Buds Z2 में 40 DB Noise Cancellation मोड है। आपको इसमें 3 माइक दिए गए हैं और IP55 सर्टिफिकेशन के साथ ये पानी की हल्की-फुल्की बौछार से सुरक्षित रहेगा।
OnePlus Buds Z2 की कीमत 4,999 है। यह आपको दो रंगो Pearl White और Obsidian Black में मिल जायेंगे।

Realme Buds Air 3

लो बजट Earbuds की श्रेणी में Realme Buds Air 3 एक अच्छा विकल्प है। इस लो बजट Earbuds में आपको 10mm डायनामिक ड्राइवर्स, ANC ट्रांसपेरेंसी मोड के साथ मिलता है। इसमें आपको 42DB Noise Cancellation मोड मिल जाता है, जो कि Realme के अब तक के सबसे बेहतर Noise Cancellation मोड में से एक है। Earbuds को IPX5 वाटर रेसिस्टैंस सर्टिफिकेट मिला हुआ है। Realme Buds Air 3 इस रेंज में दमदार बैटरी बैकअप वाले Earbuds हैं, जिसमें आपको 30 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है साथ ही यह Earbuds 10 मिनट में 100% तक चार्ज हो जाते है। Realme Buds Air 3 की कीमत 3,999 रुपये है।

Boat Airdopes 601 ANC

Boat जो कि एक भारतीय ब्रांड है, आपको कम कीमत में अच्छे ANC जैसे फीचर्स ऑफर करता है। इन Earbuds में आपको Hybrid Noise Cancellation (33 DB ) मिल जाता है। Earbuds में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5 सपोर्ट के साथ 10mm ड्राइवर्स हैं, जो ग्राहकों को बेहतरीन बेस देने का काम करते हैं। यदि इसके बैटरी बैकअप की बात करे तो इसमें 22 घंटे का प्लेबैक देखने को मिलता है। 5 मिनट के चार्ज पर यह Earbuds 60 मिनट तक इस्तेमाल किये जा सकते हैं। इसमें आपको इन-ईयर डिटेक्शन फीचर मिलता है, जैसे ही आपके कानों में से बड्स निकालेंगे, म्यूजिक बंद और जैसे ही आप फिर से बड्स लगाएंगे तो म्यूजिक फिर से शुरू हो जाएगा। Boat Airdopes 601 ANC की कीमत 4,499 रूपए है।

Δ